J&K: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा, कहा...
Friday, Sep 19, 2025-10:45 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के आर.एस.पुरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बडियाल ब्राह्मणा का दौरा किया। उन्होंने किसानों और बाढ़ से प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
चौहान ने स्वयं खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को इस आपदा से बाहर निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसे ही केंद्र को जम्मू-कश्मीर सरकार से नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा प्राप्त होगा, राहत राशि तुरंत जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि मंत्रालय की टीमें पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर चुकी हैं। जम्मू में हुई बैठक के दौरान मंत्री ने कई राहत उपायों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को तुरंत मदद देने के लिए पीएम-किसान योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। इसके अलावा, मजदूरों को राहत देने के लिए मनरेगा (MGNREGA) में 50 अतिरिक्त कामकाजी दिन दिए जाएंगे। यानी अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम के कुल दिन 100 से बढ़ाकर 150 कर दिए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here