2 साल से गिरफ्तारी से बच रहा भगौड़ा काबू, पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

3/18/2024 10:04:33 AM

उधमपुर: जिला उधमपुर पुलिस ने एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी का नाम राजिंदर सिंह पुत्र पूरन चंद निवासी मंडलोत कुद है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू में मजदूरों पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, एक की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन कुद की पुलिस टीम ने एक भगौड़े को गिरफ्तार किया। वह पुलिस स्टेशन कठुआ में उसके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में वांछित था और 2022 से गिरफ्तारी से बच रहा था। उधमपुर पुलिस ने उक्त भगौड़े की गतिविधि और उपस्थिति के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद उसे ट्रैक किया। बाद में उसकी उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद पी.एस. कुद की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ओमेश ठाकुर के नेतृत्व में उक्त भगौड़े को गिरफ्तार कर लिया।

Sunita sarangal

Advertising