Udhampur News:खाई में गिरने से बोलेरो के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौके पर मौत, कई घायल

3/31/2024 4:44:11 PM

ऊधमपुर (ओंकार सिंह): चेनानी लाधा लिंक रोड पर दुर्घटना होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गत रात लगभग 3 बजे एक बोलेरो के खाई में गिरने से ड्राइव की मौके पर ही मौत हो गई व 3 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान रिंकू पुत्र ज्ञान चंद उम्र 32 वर्ष निवासी डब्ल्यू.नं. 03 मढ़ा तहसील चेनानी जिला उधमपुर के तौर पर हुई है। उक्त कार में सवार 3 अन्य यात्री नीरज सिंह पुत्र संसार सिंह उम्र 20 वर्ष, रमेश सिंह पुत्र अमरनाथ उम्र 50 वर्ष और जोगिंदर सिंह पुत्र राज सिंह उम्र 24 वर्ष सभी निवासी गांव किथेर तहसील चेनानी जिला उधमपुर घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- J&K:ताजा बर्फबारी से फिर बंद हुई ऐतिहासिक Road,बर्फ हटाने का काम शुरू

 जानकारी के अनुसार  एक बोलेरो कार जिसका नंबर Jk14K-0594 है, का चालक रिंकू तेजी और लापरवाही से चला रहा था। जब कार चेनानी-लाधा लिंक रोड पर खरंगल में पहुंची, कार का नियंत्रण बिगड़ गया , जिसके कारण उक्त कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई और उक्त कार में सवार 3 अन्य यात्री  घायल हो गए। पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को शवगृह कक्ष सीएचसी चेनानी में रखवा दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चेनानी में भर्ती कर दिया गया है। इस पर पी/एस चेनानी में तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः- Katra News:कटड़ा में इन वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Neetu Bala

Advertising