Udhampur Crime: पुलिस की मुस्तैदी से तस्कर की कोशिश नाकाम, गिरफ्तार
Wednesday, Feb 04, 2026-10:58 AM (IST)
ऊधमपुर (रमेश) : ऊधमपुर पुलिस ने गढ़ी के एमनीशन मोड पर नियमित गश्त के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेंबल पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने चोपड़ा शॉप की तरफ से गढ़ी की ओर आते हुए एक व्यक्ति को नीले रंग का बैग लिए देखा। पुलिसकर्मियों को देखते ही उस व्यक्ति ने छिपने और पीछे हटने का प्रयास किया, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ।
पुलिस दल ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशी राम निवासी गढ़ी, ऊधमपुर के रूप में बताई। बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से जे.के. स्पैशल व्हिस्की की 12 बोतलें (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुईं। वह बरामद शराब के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका। बरामद अवैध शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में रेंबल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
