Poonch News : छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए शुरू किया गया Training Camp

4/6/2024 11:29:14 AM

पुंछ(धनुज): जिला समाज कल्याण विभाग छात्राओं को उनकी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जिला युवा कार्यक्रम एवं सेवा विभाग के सहयोग से नगर स्थित गुज्जर बकरवाल छात्रावास और पहाड़ी छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का एक माह तक चलने वाला प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे विभाग ने लिया यह फैसला

इसकी अध्यक्षता ताइक्वांडो कोच राजेंद्र सिंह ने की जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम इसके मुख्य अतिथि रहे। एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, साथ ही उन्हें साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

Sunita sarangal

Advertising