Ramban में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 1 की मौ*त, 1 घायल
Friday, Aug 21, 2026-07:25 PM (IST)
रामबन ( बिलाल बानी ) : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। हादसा रामबन के चंबा सेरी इलाके में हुआ, जहां एक टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। हादसे में सेरी निवासी शकीला की मौ*त हो गई। वहीं, कुंडी करोल निवासी राफिया फारूक घायल हो गईं। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बहाल कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
