Samba में  जमीन खिसकने का खतरा, प्रशासन ने खाली करवाए कई घर

Monday, Sep 01, 2025-12:51 PM (IST)

सांबा (अजय सिंह) :  जिला सांबा के नड ब्लाक में मानसर मार्ग पर 12 घरों में दरारें आने व भूस्खलन के चलते प्रशासन ने ST बस्ती के 12 घरों को खाली करवा दिया है। वहीं मौजूद स्थिति यह बन गई है कि यहां 12 घरों के नीचे की जमीन पूरी तरह से खिसक रही है और आधे किलोमीटर के दायरे में एक लंबी दरार पहाड़ और उसकी पास की मानसर मार्ग की मुख्य सड़क के बीचों-बीच पड़ गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के चलते नड ब्लाक की पापड़ अवतारा पंचायत की जमोडा ST बस्ती के 12 घर सड़क के किनारे एक छोटी-सी टापू पहाड़ी पर बने हुए हैं। वहीं पहली बारिश में कुछ घरों में दरारें आई थीं और अब धीरे-धीरे वहां पर रहने वाले प्रत्येक घर टूटने की कगार पर हैं। नीचे से जमीन खिसकने से हर घर में दरारें और दीवारें अलग हो रही हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हिस्सा कभी भी अलग हो सकता है। 

PunjabKesari
 
 वहीं प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद भी ए.सी.आर सांबा अजय भारती और तहसीलदार सांबा शब्बीर अहमद ने मौके पर पहुंचकर सभी घरों को खाली करवाकर उनके लिए रहने का इंतजाम किया। वहीं रविवार को प्रत्येक घर ने अपने सारे सामान को वहां से निकाल लिया है। वहीं एसटी बस्ती के यह सभी घर पक्के बने हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी इन परिवारों की मदद करने में पूरी तरह से लग गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News