भारतीय सेना के अधिकारी के 3 मंजिला घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों का सामान चोरी
Tuesday, Feb 10, 2026-12:03 PM (IST)
जम्मू (निश्चय) : भारतीय सेना के अधिकारी के 3 मंजिला घर में चोरों ने धावा बोल दिया। छन्नी में चोरों ने एक बंद घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने इस 3 मंजिला घर में एक-एक कमरे को खंगाला। चोर घर से कीमती सामान सहित वॉशरूम में लगे महंगे नल, पाईपें व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के मालिक, जो भारतीय सेना के अधिकारी हैं, ने बताया कि वह गत 15 दिनों से शास्त्री नगर में स्थित अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। इस बीच वह यहां नहीं आ पाए। अब जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे और सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया कि घर की तीनों मंजिलों में स्थित कमरों को चोरों ने पूरी तरह से खंगाला व वॉश रूम में लगे नल, पाईपें और अन्य सामान चुरा लिया।

बताया जा रहा है कि, चोरों ने तीसरे माले में स्थित सरवैंट रूम को भी नहीं छोड़ा। इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस व एफ.एस.एल. की टीम ने जांच शुरू की। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पहले इस घर की रैकी की थी। जब उन्हें पता चल गया कि घर में कोई नहीं रह रहा है, तब उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
