Ganderbal: नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की नाला सिंध ने छीनी जिंदगी, तलाश के बाद मिला शव
Monday, Aug 24, 2026-02:24 PM (IST)
गांदरबल ( मीर आफताब ): सेंट्रल कश्मीर के गांदरबल जिले के फतेहपोरा इलाके में नाला सिंध में रविवार को डूबे 12 साल के लड़के की बॉडी सोमवार को मिलने के साथ ही बचाव अभियान समाप्त हो गया है। बता दें कि कल एक 12 वर्षीय लड़का नहाते समय नाले में गिर गया था जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह घटना के बाद शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लड़के की बॉडी मिली है।
मरने वाले की पहचान मोहसिन मुख्तार (12) के तौर पर हुई, जो गांदरबल के बामलोरा का रहने वाला मुख्तार अहमद लोन का बेटा था। घटना का संज्ञान ले लिया गया है और ज़रूरी फॉर्मैलिटीज़ पूरी होने के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
