बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटा पहला जत्था, श्रद्धालु बोले—यह आध्यात्मिक अनुभव जिंदगी भर रहेगा याद
Saturday, Jul 04, 2026-03:41 PM (IST)
बनिहाल ( बिलाल बानी ) : पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं का पहला काफिला शनिवार को वापसी यात्रा के दौरान बनिहाल स्थित लंगर स्थल पहुंचा। यहां यात्रियों के लिए नाश्ते और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। विश्राम के बाद श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।
यात्रियों ने बताया कि बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति और अपार संतोष की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक यादगार और आध्यात्मिक अनुभव रही, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर प्रशासन, सुरक्षा बलों और सेवा में जुटे स्वयंसेवकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की भी सराहना की। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद अब श्रद्धालु सुखद यादों और बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद के साथ अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
