J&K: बादल फटने से लोगों में मची हाहाकार, Video में देखें खौफनाक मंजर

Tuesday, Jul 08, 2025-12:05 PM (IST)

जम्मू डेस्क (धनुज) : बादल फटने केबाद नाले में बाढ़ और भूस्खलन के भयानक हालत बन गए। इस दौरान लोगों में काफी डर और सहम का मौहाल देखा गया। जानकारी के मुताबिक,  जिले की मंडी तहसील के बेलाबाला लोरन में बादल फटने के बाद नाले में बाढ़ और भूस्खलन होने से भेड़ बकरियों को चरा रहा एक ग्रामीण की  भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान 55 वर्षिय गुलाम मोहम्मद पुत्र समदा नजर निवासी बटलकोट के रूप में हुई है। बाढ़ में कई भेड़ बकरियों के बैहने की सूचना है। वहीं इस घटना से मंडी लोरन सड़क बाधित हो गई। जिसकी सूचना मिलते तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी की जेसीबी मशीन को मार्ग बहाल करने के कार्य में लगा दिया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News