जम्मू-कश्मीर के जंगलों को खा रही आग, कई पेड़-पौधे और जिंदगियां राख

Monday, Jun 03, 2024-10:43 AM (IST)

जम्मू(रविंदर): जम्मू संभाग में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। इसके चलते आए दिन आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। एल.ओ.सी. का इलाका हो या फिर राजौरी, डोडा, भद्रवाह, यहां के जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें :  Breaking News: पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जानकारी के अनुसार गत रात जम्मू शहर के साथ लगते जंगलों में भी आग का तांडव देखने को मिला। जंगल में इस कदर आग फैली कि जम्मू श्रीनगर हाईवे तक इसकी तपिश महसूस हो रही थी। पूरी रात दमकल विभाग के कर्मचारी इसको बुझाने का प्रयास करते रहे। इससे आग को सड़क तक पहुंचने से रोक लिया लेकिन अभी भी सिद्दड़ा के जंगलों में आग लगी हुई है। यहां पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच नहीं पा रहे है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News