Srinagar International Airport 15 दिन रहेगा बंद, पर्यटकों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Wednesday, Jun 03, 2026-04:48 PM (IST)

जम्मू डेस्क : श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मुरम्मत और रखरखाव के लिए 1 अक्तूबर से 15 दिन तक सभी उड़ानों का परिचालन बंद रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते की यह बंदी जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि इस दौरान दुर्गा पूजा के लिए अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद रहती है। इस दौरान घाटी में पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ट्रैवल ऑप्रेटरों को डर है कि हवाई अड्डा बंद रहने से बड़े पैमाने पर बुकिंग रद्द होगी और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार पूर्ण बंदी से पहले चरणबद्ध रखरखाव कार्यक्रम शुरू होगा। जुलाई से हर हफ्ते दो दिन हवाई अड्डा बंद रहेगा और अंततः एक अक्टूबर से 15 अक्तूबर तक पूरी तरह बंद हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि परिचालन सुरक्षा के लिए रनवे की मुरम्मत जरूरी है। भारतीय वायुसेना द्वारा जारी 'नोटिस टू एयरमेन' (नोटम) के बाद 6 अप्रैल से उड़ानों पर पहले से ही पाबंदियां लागू हैं। निर्माण कार्य की वजह से हवाई अड्डे की उड़ान सेवाएं पहले ही सीमित हो चुकी हैं।

अभी उड़ानें केवल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही संचालित हो रही हैं, जबकि पहले यह समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक था। अक्तूबर में बंदी को देखते हुए होटल और ट्रैवल कारोबारी अधिकारियों से समयसीमा पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि साल के सबसे व्यस्त पर्यटन समय में हवाई संपर्क बाधित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी नुक्सान हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News