Samba: सीमेंट टैंकर का '' दरवाजा'' खुलते ही पुलिस के उड़े होश, नजारा देख हुए दंग!
Friday, Apr 17, 2026-05:12 PM (IST)
सांबा (अजय सिंह) : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 मवेशियों को पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार, तस्कर इस बार नया तरीका अपनाते हुए मवेशियों को सीमेंट के टैंकर में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध वाहन इलाके से गुजरने वाला है। अलर्ट पर तैनात पुलिस टीम ने जैसे ही टैंकर को रोकने का इशारा किया, चालक और उसके साथी वाहन को मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।
जब पुलिस ने टैंकर की जांच की, तो उसके अंदर 15 मवेशी ठूंसे हुए पाए गए। सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके लिए आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की आड़ में इस तरह के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि शक से बचा जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
