कटरा पहुंचे मशहूर गायक Mika Singh, मां वैष्णो देवी दरबार में आज देंगे विशेष प्रस्तुति

Wednesday, Mar 25, 2026-03:51 PM (IST)

कटरा (अमित शर्मा): विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में आज शाम भक्तों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रसिद्ध गायक मीका सिंह बुधवार को कटरा पहुंचे, जहां वह मां वैष्णो देवी के दरबार में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

जानकारी के अनुसार, मीका सिंह बुधवार शाम अट्का आरती के दौरान भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर और कटरा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि मीका सिंह मां वैष्णो देवी के भक्त हैं और समय-समय पर दरबार में अपनी हाजिरी लगाते रहते हैं। इस बार भी वह भक्तों के बीच भक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News