J&K Weather: झमाझम बारिश का Alert, जानें कैसे रहेगा मौसम का हाल

3/9/2024 2:00:31 PM

जम्मू डेस्कः देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में 10 से 14 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 

कई स्थानों पर भूस्खलन 
बताया जा रहा है कि मौसम के बदले मिजाज के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन देखने को मिल रहा है, जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हाईवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया की वजह से 14 घंटे तक ट्रैफिक को निलंबित करने का फैसला लिया गया है।बता दें कि जम्मू के कई हिस्सों शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार  यहां अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं जम्मू संभाग में भी दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।  जबकि सुबह-शाम का ठंड की का ऐहसास होता है। 

Vatika

Advertising