खेत प्यासे... सड़कें लबालब! आर.एस. पुरा में टूटी नहर ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Monday, Jun 29, 2026-08:25 PM (IST)

आर.एस. पुरा (मुकेश) :  सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में धान की फसल की रोपाई के दौरान किसान सिंचाई के लिए नहरी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांव कोटली शाह से अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की ओर जाने वाली नहर सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही के कारण टूट चुकी है, जिससे प्रतिदिन हजारों गैलन पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर का पानी लगातार सड़क पर बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है, लेकिन सिंचाई विभाग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि एक ओर किसान धान की रोपाई के लिए पानी के अभाव से परेशान हैं, जबकि दूसरी ओर बहुमूल्य नहरी पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने सीमा के अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई मोरियां (आउटलेट) बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन जब मुख्य नहरों की मुरम्मत और रखरखाव ही सही ढंग से नहीं होगा तो ऐसे प्रयासों का अपेक्षित लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाएगा।

लोगों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि टूटी हुई नहर की तत्काल मुरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सीमावर्ती किसानों को समय पर पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की भी जल्द मुरम्मत कराने की मांग उठाई गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News