PS Bishnah को मिली बड़ी कामयाबी, 5 साल से भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

3/6/2024 7:20:21 PM

जम्मू-कश्मीरः एस.डी.पी.ओ. आर.एस. पुरा की देखरेख में पी.एस. बिश्नाह की एक पुलिस पार्टी ने 5 वर्ष से भगौड़ा चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर आबिद हुसैन के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने बड़ी सावधानी से योजना के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भगौड़े व्यक्ति की पहचान जमात अली उर्फ कालू पुत्र सिराज दीन निवासी मरालियां, मीरां साहब के तौर पर हुई है। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं, जो पिछले 5 साल से पुलिस गिरफ्तारी से बच रहा था। गौरतलब है कि आरोपी पर  81/2018, धारा 341, 323,147, 201 आईपीसी, एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
 आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में रखने के लिए जे.एम.आई.सी. बिश्नाह के समक्ष पेश किया गया।

ये भी पढ़ेंः-बिना चालक ट्रेन दौड़ने का मामलाः ड्राइवर के बाद एस.एम. भी बर्खास्त, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 

Neetu Bala

Advertising