घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, बस यूनियन ने किया चक्का जाम

3/27/2024 10:49:14 AM

आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा में प्राइवेट बस यूनियन ने सुबह सवेर हड़ताल कर दी है। जम्मू-कश्मीर में छात्रों के पेपर चल रहे हैं। इस दौरान बसें बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  गुरुद्वारा साहिब के पास हुआ धमाका, दहशत में लोग

जानकारी के अनुसार आर.एस. पुरा में जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जा रही हैं। इसका विरोध करते हुए प्राइवेट बस यूनियन ने हड़ताल कर दी। यूनियन का कहना है कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक बसें नहीं चाहिएं। उनकी बसें 4 मिनट के अंतराल के बाद समय-समय पर चलती रहती हैं लेकिन इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन से उनका काम प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  राकेश म+र्डर केस: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में रेड कर पकड़े पांचों आरोपी

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के तहत चलाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक बसें केवल 4 हैं। इसलिए बसों के समय का अंतराल काफी अधिक है। आज छात्रों के पेपर भी हैं जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें न मिलने के कारण छात्र अपने पेपर देने नहीं जा पा रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और हड़ताल खत्म करवाने का प्रयास कर रही है ताकि यात्री और छात्र जल्द से जल्द अपने गंतव्यों पर पहुंच सकें। 

Sunita sarangal

Advertising