16 अप्रैल को जम्मू आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रैली के लिए हो रही तैयारियां

4/15/2024 12:48:30 PM

जम्मू: गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू के पलौड़ा स्थित मन्हास सभा के मैदान में 16 अप्रैल को होने वाली चुनाव रैली के लिए वाटर प्रूफ पंडाल को लगाया जा रहा है। जम्मू लोकसभा सीट के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर अमित शाह की लोकसभा चुनाव 2024 में जम्मू-कश्मीर में यह पहली चुनाव रैली होगी। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव रैली को संबोधित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर के इन दो जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू लोकसभा सीट के लिए अमित शाह की होने वाली चुनाव रैली इस सीट के लिए भाजपा की मुख्य चुनाव रैली रहेगी। ऐसे में भाजपा अपनी पूरी ताकत इस चुनाव रैली को सफल बनाने के लिए लगा रही है। रैली स्थल पर 60 हजार से लेकर 70 हजार तक लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  घर में घुस कर परिवार पर किया हमला, महिलाओं पर भी बरसाए पत्थर

सनद रहे कि जम्मू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार 26 अप्रैल को होना है। ऐसे में 24 अप्रैल को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। जम्मू लोकसभा सीट से विभिन्न दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर करीब 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला के बीच में ही है। जुगल किशोर शर्मा जम्मू लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं और लगातार तीसरी बार भाजपा ने उन पर विश्वास जताया है।

Sunita sarangal

Advertising