Poonch: छत पर घूम रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा, यूं खींच ले गई मौ*त

Monday, Jul 07, 2025-12:07 PM (IST)

पुंछ ( धनुज )  :  6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात सुरनकोट पुंछ के समोटे इलाके में अपने घर की छत से गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि मृतक की पहचान सुरनकोट के समोटे निवासी कंचन देवी पत्नी स्वर्गीय सोम राज के रूप में हुई है। महिला कथित तौर पर अपने घर की छत पर चल रही थी, तभी वह अचानक फिसलकर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) सुरनकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News