J&K: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, इन मामलों में थे नामजद

Tuesday, Feb 10, 2026-05:22 PM (IST)

ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, गौरव बंदराल, पुत्र किशोर सिंह, निवासी गरनेई, जिला ऊधमपुर, को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एफआईआर नंबर 17/2025 के तहत धारा 82(2), 85, 351(2), 49 बीएनएस एवं दहेज अधिनियम के अंतर्गत वांछित था। माननीय मुंसिफ न्यायालय, ऊधमपुर द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

इसी तरह, एक अन्य फरार आरोपी प्रकाश सिंह, पुत्र धर्म सिंह, निवासी धनुनता, तहसील पंचैरी, जिला ऊधमपुर, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एफआईआर नंबर 94/2020, धारा 379 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में शामिल था और वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। उसे माननीय सब जज, ऊधमपुर द्वारा जारी धारा 299 सीआरपीसी के तहत वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, एफआईआर नंबर 17/2025 के तहत वांछित तमन्ना शर्मा, पुत्री नेक राम, निवासी गांधी नगर, जिला जम्मू, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय मुंसिफ न्यायालय, ऊधमपुर के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News