J&K : कुख्यात ड्रग तस्कर पर Police का Action, लाखों की सम्पत्ति कुर्क

Thursday, Mar 06, 2025-05:37 PM (IST)

ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर में कुख्यात ड्रग तस्कर पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऊधमपुर जिला पुलिस ने एक नशा तस्करी के मामले में शामिल पाए गए कुख्यात ड्रग तस्कर की 12 लाख की चल संपत्ति कुर्क की है।

जानकारी अनुसार ड्रग तस्करों के खिलाफ अपने अथक प्रयासों के तहत ऊधमपुर पुलिस ने एक कुर्की अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 12 लाख की कीमत वाली मारुति ब्रेजा कार नंबर (जे.के.14के-3532) को जब्त किया गया। यह वाहन कुख्यात ड्रग तस्कर अनिल कुमार पुत्र मूल राज निवासी जिब फंत्याल जिला ऊधमपुर का है।

ये भी पढ़ेंः  Top-5 :  Article 370 पर यह क्या बोल गए CM Omar, तो वहीं बंद हुआ Main Road, 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

ड्रग तस्कर अनिल कुमार वर्तमान में पुलिस स्टेशन रैंबल में एफ.आई.आर. संख्या 223/2024 अंडर सैक्शन 8/21/22 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत दर्ज केस के संबंध में पी.आई.टी.-एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत जिला जेल अम्बफला जम्मू में बंद है। ऊधमपुर पुलिस द्वारा की गई जांच/पूछताछ के दौरान चल संपत्ति (कार) की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया यह स्थापित हो गया कि वाहन को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से हासिल किया गया था।

ये भी पढ़ेंः  अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर बुरी खबर, यहां से नहीं निकलेगा Punjab का यह रास्ता

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News