वेतन में देरी को लेकर पीडीएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

4/13/2024 12:20:01 PM

सुंबल(मीर आफताब): विद्युत विकास विभाग, डिवीजन सुंबल से जुड़े पीडीएल कर्मचारियों ने आज मार्च महीने का वेतन जारी करने की मांग को लेकर पीडीडी कार्यालय सुंबल सोनावारी के बाहर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर घाटी के इस इलाके में दिखा जंगली भालू, लोगों में दहशत का माहौल

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले महीने का वेतन अनावश्यक रूप से देरी से दिया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने ईद भी नहीं मनाई, क्योंकि उनके पास कुछ नहीं था। इस बीच विभाग के कार्यकारी इंजीनियर ने कहा कि उन्होंने पहले ही इसकी शुरुआत कर दी है, लेकिन ईद से पहले बैंक बंद होने के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें आज वेतन मिल जाएगा।

Sunita sarangal

Advertising