जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान

Wednesday, May 06, 2026-01:03 PM (IST)

जम्मू(सतीश): जम्मू और श्रीनगर के बीच हाल ही में 2 मई को शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों के बीच एक प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। आधुनिक भारत का प्रतीक यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, अपने संचालन के शुरुआती दिनों में ही लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना चुकी है, जिससे यात्रियों में अटूट विश्वास पैदा हुआ है। इस मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है।

4 मई को, ट्रेन ने 82 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर दर्ज की और अगले ही दिन, यानी 5 मई को, यह आंकड़ा बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया। (मंगलवार को, वंदे भारत ट्रेनों की केवल एक जोड़ी संख्या 26404 और 26403 ही संचालित रहती है)। मंगलवार को लगभग 2,744 यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की। कुल मिलाकर, 2 मई से 5 मई तक के 4 दिनों में लगभग 16,349 यात्रियों ने अपनी यात्रा का आनंद लिया, और इन 4 दिनों की औसत ऑक्यूपैंसी दर लगभग 82 प्रतिशत रही।

वरिठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू-कटरा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रैस का चलना भारतीय रेलवे के आधुनिक बदलाव का प्रतीक है। उन्हें खुशी है कि यात्री न सिर्फ सेवाओं से संतुष्ट हैं, बल्कि इस ट्रेन को अपनी यात्रा की जरूरतों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प भी मान रहे हैं। उनके द्वारा यात्रियों से मिले फीडबैक का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी यात्रा और भी ज्यादा यादगार बने। आने वाले समय में, जैसे-जैसे पर्यटन का मौसम जोर पकड़ेगा, उन्हें उम्मीद है कि यह ट्रेन 100 प्रतिशत ऑक्यूपैंसी पर चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News