Poonch में यात्री कार हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी
Thursday, Aug 13, 2026-01:52 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ-मेंढर मार्ग पर दारा के पास गुरुवार को एक यात्री कार नंबर JK02AA-7541 सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से फिसल गई और हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दो यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
