Kupwara में Leopard Attack से दहशत! 12 साल के बच्चे की दर्दनाक मौ*त
Monday, Sep 28, 2026-08:35 PM (IST)
कुपवाड़ा ( मीर आफताब ) : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मारसरी इलाके में एक तेंदुए ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि हमले के बाद स्थानीय लोगों ने पास के जंगल से बच्चे का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मारसरी इलाके में तेंदुए के हमले में 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मारसरी, कुपवाड़ा में तेंदुए ने लड़के पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पास के जंगल से उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान ज़ोनराशी, चौकीबल के रहने वाले मोहम्मद अशरफ मीर के बेटे अयान अशरफ (12) के तौर पर हुई है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से आगे ऐसे हमलों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है, और मामले का संज्ञान भी लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
