RS Pura में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची सुरक्षा टीमें
Monday, Nov 02, 2026-05:06 PM (IST)
जम्मू (रोहित मिश्रा): जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र में सोमवार को पुल निर्माण कार्य के दौरान एक पुराना और जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हलचल मच गई है। यह मोर्टार शेल BOP जय किशन चकरोई के पास 'ऐक नाला' पुल के निर्माण कार्य के दौरान मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे मजदूर पुल के पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन के अंदर उन्हें एक पुराना और जंग लगा हुआ बिना फटा मोर्टार शेल दिखाई दिया। इसके बाद मजदूरों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
मामले की सूचना मिलने पर BSF अधिकारियों ने RS Pura पुलिस स्टेशन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए जम्मू PCR की बम निरोधक दस्ते (BDS) को सूचित किया, ताकि मौके पर पहुंचकर मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा सके। फिलहाल मोर्टार शेल को नष्ट करने के लिए BDS टीम को सूचना दे दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
