सांबा में मोर्टार शेल मिलने से दहशत, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

4/2/2024 4:07:43 PM

सांबा(अजय): सांबा के सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल मिलने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ते ने मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया।

यह भी पढ़ें :  वन्यजीव अधिकारियों ने मार गिराया तेंदुआ, नरभक्षी ने 2 नाबालिग लड़कियों की ली थी जान

जानकारी के अनुसार सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र सारथीयां में जंग लगा पुराना मोर्टार शेल मिला। लोगों ने इसकी सूचना सेना की 158 टी.ए. के जवानों को दी। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने उक्त मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर लाकर निष्क्रिय कर दिया।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने उठाया ये कदम

ज्ञात रहे कि सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे पुराने मोर्टार शेल मिलना कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी कई बार मोर्टार शेल मिले हैं जिसे समय रहते जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के बम निरोधक दस्ते की ओर से निष्क्रिय किया जाता रहा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध एवं संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते भी कई मोर्टार न फटने से किसानों के खेतों में पड़े रहते हैं और वर्षा आदि होने पर अथवा खेत में हल चलाते समय किसानों को यह शेल मिल जाते हैं जिन्हें सुरक्षाबल के जवान निष्क्रिय कर देते हैं।

Sunita sarangal

Advertising