Jammu में LoC के पास मंडराता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, High Alert पर सुरक्षाबल

Saturday, Aug 29, 2026-07:04 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने की सूचना मिली है। इस सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास के इलाकों में पाकिस्तान का संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह उस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) देर शाम मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके के बेहरोटी गांव में देखा गया था और पाकिस्तान लौटने से पहले यह बॉर्डर के पास मंगलनार-डब्रोट की तरफ गया था। अधिकारियों ने आगे बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और बॉर्डर पर सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

उन्होंने बताया कि साथ ही, संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स उधमपुर, कठुआ और राजौरी के बड़े जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार (28 अगस्त) शाम को उधमपुर-कठुआ के जंगली इलाके में खुबन, नगाइन, खट्रेल, गोडू फलाल, पडेटार, चोर मट्टू, किया, खेबा, भेद, मारता, जोफार और आस-पास के इलाकों में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया और यह अभी भी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए