J&K के इलाके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, स्थानीय लोगों से की गई अपील
Thursday, Feb 12, 2026-11:22 AM (IST)
हीरानगर (लोकेश) : राजबाग पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते सीमावर्ती गांव खानपुर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार यह गुब्बारा खानपुर गांव, तहसील मढ़ीन निवासी शुभम के घर के पास पाया गया। गुब्बारे पर पी.आई.ए. लिखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही राजबाग पुलिस और पुलिस चौकी मढ़ीन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
