कोड ऑफ कंडक्ट दौरान हथियार सहित एक गिरफ्तार, मामले में जुटी पुलिस

3/26/2024 12:39:37 PM

सांबा: जम्मू के सांबा में पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  होली पर शराब पीना पड़ा भारी, जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। इसके चलते सांबा के विजयपुर में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान अपनी गाड़ी पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। जांच दौरान उससे एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विजयपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। 

Sunita sarangal

Advertising