उत्तर कश्मीर में मौसम की मार, सेब और फलों की फसल को भारी नुकसान
Saturday, May 23, 2026-11:03 AM (IST)
बारामुला (रिजवान मीर): उत्तर कश्मीर के रफियाबाद क्षेत्र में कल हुई भीषण ओलावृष्टि और भारी बारिश से सेब एवं अन्य फलों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रफियाबाद के कई इलाकों में हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
स्थानीय लोगों और प्रभावित किसानों ने जम्मू-कश्मीर सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित बागवानों को उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाए ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि फल उद्योग यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार को जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों की सहायता करनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
