J&K की सियासत में हलचल, NC विधायक ने Deputy CM को बताया ‘Thug’; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Saturday, Nov 14, 2026-01:06 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): नेशनल कॉन्फ्रेंस (एन.सी.) में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सामने आते नजर आ रहे हैं। बुद्धल विधानसभा क्षेत्र के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उपमुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपनी टिप्पणी से राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।

जावेद इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कमेंट में लिखा, "The Dy CM is a thug and does not deserve my presence at his functions." यानी डिप्टी सी.एम. एक ठग हैं और वह उनके कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी के हकदार नहीं हैं। उन्होंने आगे लिखा, "My self-respect and the interests of my people come first." यानी उनका आत्मसम्मान और उनके लोगों के हित सबसे पहले हैं।
विधायक की इस टिप्पणी को उपमुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी के बाद एन.सी. के भीतर आपसी तालमेल और नेताओं के बीच संबंधों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, विधायक ने यह टिप्पणी किस विशेष कार्यक्रम या घटनाक्रम के संदर्भ में की है, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस मामले पर उपमुख्यमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
