J&K में खुदाई दौरान मिला रहस्यमयी Packet, बड़ा हादसा टला
Sunday, Nov 15, 2026-04:49 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : उत्तरी कश्मीर के बारामूला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी की पाइपलाइन बदलने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दुर्हामा इलाके में रविवार को पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान तीन जिंदा और जंग लगे हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पानी की सप्लाई पाइपलाइन बदलने के लिए JCB मशीन से खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक पॉलीथिन बैग में लिपटे तीन हैंड ग्रेनेड मिले।
बताया गया कि ये ग्रेनेड एक स्थानीय बाग में बरामद हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बारामूला की बम निरोधक टीम (BDS) को मौके पर बुलाया गया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं, अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
