SDH Kupwara में Ambulance विवाद, MLA ने CMO से मांगा जवाब
Friday, Aug 21, 2026-11:23 AM (IST)
कुपवाड़ा(मीर आफताब): कुपवाड़ा के MLA फयाज मीर ने देर रात SDH कुपवाड़ा का दौरा किया। जानकारी के अनुसार उन्हें शिकायत मिली थी कि मृतक को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी जा रही है। इसी बात को लेकर विधायक ने CMO से जवाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार MLA फ़याज़ मीर को एक शिकायत मिली थी। इस शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया था कि SDH कुपवाड़ा के अस्पताल प्रशासन द्वारा मृतक को ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से मना कर दिया गया है। मिली सूचना के मुताबिक, अस्पताल में 6 एम्बुलेंस तो मौजूद थीं, लेकिन ड्राइवर नहीं थे, जिसकी वजह से परिवार को ज़रूरी सेवा नहीं मिल पाई।
इसके बाद शिकायत मिलते ही तुरंत मौके पर विधायक फयाज मीर पहुंचे और उन्होंने कुपवाड़ा के CMO से इस मामले को लेकर जवाब तलब किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
