TB मुक्त भारत के मिशन को Poonch में रफ्तार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

Thursday, Oct 08, 2026-05:15 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :  TB मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में वीरवार को जे ओ एस एच/ ज्वाइंट स्क्वायड बार हैल्थ टीम की लांचिंग के साथ ही पुंछ जे ओ एस एच/ ज्वाइंट स्क्वायड बार हैल्थ टीमें शुरू की गईं। वहीं इस अवसर ‌पर सीएमओ पुंछ डाक्टर परवेज़ अहमद खान ने अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिले की 'टी बी मुक्त घोषित पंचायतों को सम्मानित किया गया। 

नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ पुंछ जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों,एन सी सी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, और युवाओं ने भाग लिया। और मैडिकल सुप्रिडेंट डॉ मोहम्मद शफीक, डाक्टर मोहम्मद आज़म और सी एम् ओ डाक्टर परवेज़ अहमद खान की अगुवाई में वर्चुअल रूप से जुड़े। राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

कार्यक्रम के उपरांत  डॉ. परवेज़ अहमद खान ने  जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वाहन ज़िले के अलग-अलग हिस्सों में जाकर टी  बी से बचाव, लक्षणों, जल्द पहचान और इलाज पूरा करने के बारे में जागरूकता फैलाएगा। डाक्टर परवेज़ अहमद खान ने लोगों से अपील की कि वे लंबे समय तक खांसी, बुखार, बिना वजह वज़न कम होना, रात में पसीना आना और कमज़ोरी जैसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें और समय पर जांच और बीमारी का पता लगाने के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। अधिकारियों ने मरीज़ों की मदद करने और ज़मीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने में 'नि-क्षय मित्रों', 'टीबी चैंपियंस', पंचायती राज प्रतिनिधियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और कम्युनिटी वॉलंटियर्स की भूमिका पर भी ज़ोर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News