Katra : सेरवाड़ पहुंचे मंत्री जावेद अहमद डार, नवनिर्मित BDO कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
Wednesday, Aug 26, 2026-06:59 PM (IST)
कटड़ा ( अमिच शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री श्री जावेद अहमद डार बुधवार को सेरवाड़ पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित BDO कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कटड़ा के विधायक, गुलाबगढ़ के विधायक सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्मित भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में ग्रामीण विकास से संबंधित प्रशासनिक कार्यों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
