women's Day: शहर में स्कूटी रैली के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

3/6/2024 2:31:56 PM

पुंछः हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। युनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 8 मार्च का यह खास दिन महिलाओं को समान हक सम्मान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

इसी मकसद को लेकर आज समाज कल्याण विभाग पुंछ की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला सशक्तिकरण को लेकर पुंछ नगर में एक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी स्कूटी के साथ भाग लिया और उनके पीछे विभिन्न स्कूलों की छात्राएं शामिल हुईं। इस रैली की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अब्दुल रहीम ने की, जबकि जिला विकास उपयुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी और डी.डी.सी. चेयरपर्सन ताजिम अख्तर इसकी मुख्यातिथि रहीं और झंडी दिखाकर रैली को शुरू किया। जिला विकास उपायुक्त कार्यालय से शुरू हुई रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए डाक बंगला पांच-पांच कर संपन्न हुई।

ये भी पढ़ेंः- Jammu-Kashmir: अब इन नेताओं ने थामा BJP का दामन, पार्टी ने किया जोरदार स्वागत


 

Neetu Bala

Advertising