लंबे अंतराल के बाद विधानसभा में दिखीं Mehbooba Mufti, ईरान पर दिया अहम बयान
Monday, Mar 30, 2026-02:45 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्पीकर गैलरी में दिखाई दीं। यह 2018 के बाद उनका पहला विधानसभा दौरा है, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। महबूबा मुफ़्ती के पहुंचने के दौरान PDP के चारों विधायक सदन में मौजूद थे और अपनी सीटों पर बैठे हुए थे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने ईरान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के सामने अमेरिका के सैनिक “हार रहे हैं” और “इंशा अल्लाह ईरान यह जंग जीतेगा।”
गौरतलब है कि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने पहले भी ईरान के समर्थन में बयान दिए हैं और वहां के लोगों के लिए दुआ की बात कही। उनकी यह टिप्पणी अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
