जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी, लाखों रुपये का चोरी हुआ सोना बरामद

Monday, Aug 24, 2026-08:03 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू में चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 17 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ सोना बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी की इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद सोना कहां से चोरी किया गया था और इस घटना में कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए