Jammu-Srinagar Highway पर ट्रैफिक को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

Monday, Aug 24, 2026-12:44 AM (IST)

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए नया ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में डावल, उधमपुर और मरोग-किश्तवाड़ी पाथेर के बीच सिंगल लेन सड़क के कारण ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही। नाशरी और रामसू के बीच 3 वाहनों के खराब होने से भी यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश के चलते बढ़ सकती है परेशानी

IMD की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले TCU जम्मू, रामबन या श्रीनगर से हाईवे की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेजों पर भी सड़क की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

रात में यात्रा से बचने की अपील

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर यात्री वाहनों और LMV को दिन के समय यात्रा करना बेहतर रहेगा। रामबन और बनिहाल के बीच शूटिंग स्टोन, भूस्खलन और निर्माण कार्य के चलते रात में सफर से बचने की सलाह दी गई है।डावल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर के सिंगल लेन हिस्से पर ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया जा रहा है।

तेल टैंकरों के लिए बदला समय

NH-44 के दिगडोल-खूनी नाला हिस्से में NHAI के चौड़ीकरण कार्य के चलते कश्मीर जाने वाले तेल और गैस टैंकरों की दिन के समय आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। टैंकरों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक इस हिस्से से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। अप-टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे के बाद से सुबह 5 बजे तक चलने की अनुमति दी जाएगी।

वाहन चालकों के लिए जरूरी सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के मालिकों और चालकों से ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है। यात्रियों को पर्याप्त ईंधन रखने और सफर से पहले वाहन की फिटनेस जांचने की सलाह दी गई है। रामबन और बनिहाल के बीच भूस्खलन और शूटिंग स्टोन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से रुकने से बचने को कहा गया है।

24 अगस्त को दोनों तरफ से चलेगा ट्रैफिक

24 अगस्त को मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ LMV, यात्री वाहन, निजी कार और गुड्स कैरियर समेत अन्य वाहनों को चलने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को लेन अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। गलत लेन में वाहन चलाने और ओवरटेकिंग से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

सुरक्षा बलों के काफिले को भी अनुमति

मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने पर सुरक्षा बलों के वाहनों को भी दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। हालांकि काफिले को रवाना होने से पहले TCU रामबन से हाईवे की स्थिति की पुष्टि करनी होगी।

Kishtwar-Sinthan-Anantnag रोड पर भी समय तय

Kishtwar-Sinthan-Anantnag NH-244 पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी से हरी झंडी मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। किश्तवाड़ से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार चलना होगा। कटऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

SSG रोड पर भी एडवाइजरी

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर भी मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। HMVs के लिए भी निर्धारित समय तय किया गया है। फिसलन वाली सड़क को देखते हुए वाहन चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Mughal Road पर भी वाहनों की आवाजाही

मुगल रोड (NH-701A) पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी से मंजूरी मिलने के बाद LMV और अधिकतम 10 टायर तक के HMVs को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। वाहनों को निर्धारित समय के भीतर ही यात्रा पूरी करनी होगी। कटऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में बिना सड़क की ताजा स्थिति जाने यात्रा शुरू न करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए