Amarnath Yatra की तैयारी में बड़ा अपडेट... यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील, पढ़ें...
Friday, Jun 05, 2026-03:30 PM (IST)
राजौरी ( अमित शर्मा ) : आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी में यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष मेडिकल काउंटर स्थापित किया गया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जावेद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने से पहले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वास्थ्य परीक्षण बेहद आवश्यक है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके।
डॉ. जावेद इकबाल ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी यात्री इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, वे समय रहते GMC राजौरी पहुंचकर अपना मेडिकल चैकअप अवश्य करवाएं तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
