Jammu में बड़ा हादसा, गर्भवती महिला व छोटी बच्ची सहित मलबे में दफन हुआ परिवार

Monday, Mar 10, 2025-01:02 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) : जानीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार रूप नगर में अचानक एक मकान के गिर जाने के कारण घर में रहने वाले गर्भवती महिला उसका पति व पांच वर्ष की बेटी घायल हो गए। पुलिस व एस.डी.आर.एफ. के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाकर घायलों को जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः  Jammu Crime: खून बना पानी,  छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ*त के घाट

जानकारी के अनुसार रूप नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर आप शम्भू के समीप स्थित एक घर की छत्त अचानक गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार होने के चलते लोग अपने घरों में ही थे। शाम करीब 4 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एस.डी.आर.एफ. की टीमें पहुंची और बचाव अभियान चलाकर तीनों घायलों को जी.एम.सी. शिफ्ट किया गया। घायल महिला गृभवती है। उपचाराधीनों की पहचान रंजीत (30) पुत्र मदन लाल, उनकी पत्नी उषा व बेटी वर्षा (5) निवासी किश्तवाड़ मौजूदा समय रूप नगर के रूप में की गई है। सूत्रों की मानें तो यह परिवार किराए पर रहता था। नीचे का माला मालिक मकान के पास था, जो परिवार सहित दिल्ली गए हुए हैं, उन्हें भी सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि यह घर यहां काफी वर्षों से बना हुआ है। इसके साथ एक नए घर का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान गिरने का कारण क्या था, इसकी पुलिस व संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News