Srinagar boat Tragedy : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर जताया दुख

4/16/2024 2:16:05 PM

श्रीनगर(मीर आफताब) : श्रीनगर के पास झेलम नदी में मंगलवार सुबह नाव पलटने से पांच नाबालिग छात्रों सहित 6 लोग डूब गए, वहीं 5 को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य लापता हैं। इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  Big Breaking : श्रीनगर में नाव पलटने से अब तक 6 बच्चों ने गंवाई जान, 3 लापता

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से वह बहुत दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और वह ईश्वर से प्रार्थना करता हैं कि उन्हें इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। एस.डी.आर.एफ., सेना और अन्य एजेंसियों की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  LIVE : जम्मू पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कहा - जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा

प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मार्कोस टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है। वह लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और टीम को जमीनी स्तर पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

Sunita sarangal

Advertising