लेह हिंसा मामले में LG Ladakh का बड़ा फैसला, 20 लोगों के खिलाफ दर्ज केस होंगे वापस
Thursday, Sep 24, 2026-11:45 AM (IST)
लेह/जम्मू(उदय): लद्दाख में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव के व्यापक हित में, उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पिछले वर्ष 24 सितंम्बर को लेह में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसा से जुड़े 20 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने की मंजूरी दी है।
व्यापक समीक्षा के बाद, लद्दाख पुलिस ने पुलिस थाना लेह में दर्ज एफ आई आर संख्या-144/2005 के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 360 के तहत 20 व्यक्तियों के मामले में क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की सिफारिश की थी।
यह निर्णय सुनिश्चित करेगा कि ये 20 व्यक्ति अपने जीवन और करियर में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकें। लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया के बजाय न्याय और उपचार को प्राथमिकता देते हुए, इस निर्णय का उद्देश्य लद्दाख में अधिक शांतिपूर्ण, एकजुट और सौहार्दपूर्ण समाज को बढ़ावा देना है।
एल.जी. सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निरंतर मार्गदर्शन और पीड़ितों तथा उनके परिवारों से जुड़े मामलों में उनके सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
