अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस जिले में बना 5000 बिस्तरों वाला टेंट आवास

7/4/2024 12:57:15 PM

रामबन(बिलाल वानी): रामबन जिला प्रशासन ने बनिहाल क्षेत्र में 5000 बिस्तरों की क्षमता वाले लंगर स्थल पर बिस्तर और अन्य सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता वाले टेंट आवास की स्थापना की है।

यह भी पढ़ें :  अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ Alert, बाढ़, भूस्खलन जैसी आपदाओं की संभावना

डी.सी. रामबन बसीर-उल-हक चौधरी ने नव निर्मित आवास के निरीक्षण के बाद कहा कि अमरनाथ यात्रा 2024 के अधिक यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने 5000 बिस्तरों की क्षमता वाले लंगर स्थल लंबर ग्राउंड बनिहाल में उच्च गुणवत्ता वाले टेंट आवास की स्थापना की है। यहां अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस नए आवास से पहले उनके पास रामबन के चंदरकोट क्षेत्र में यात्री निवास भी है।

यह भी पढ़ें :  DC सांबा ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निपटारा

डीसी ने कहा कि अब लंगर के अलावा तीर्थयात्री कट-ऑफ समय के बाद या खराब मौसम को देखते हुए बनिहाल पहुंचने पर यहां भी रुक सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने यहां भी भोजन से लेकर बिस्तर तक की सभी व्यवस्था की है। यात्रियों ने नए स्थापित आवास के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की और इस तरह की व्यवस्था के लिए प्रशासन की सराहना की।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News