घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इस रास्ते पर हुआ भारी Landslide

Tuesday, Aug 06, 2024-12:46 PM (IST)

राजौरी(शिवम): जिला राजौरी को कोट्रांका तहसील से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह भारी भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि इस दौरान स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। वहीं लोगों ने रोड जाम कर बी.आर.ओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें :  वैष्णो देवी यात्रा : हिमकोटी मार्ग पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार भूस्खलन के बाद लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान लोगों की यही मांग थी कि प्रशासन या बी.आर.ओ जल्द से जल्द रोड के साथ-साथ बड़ी दीवार बनाए ताकि लोगों के घरों पर मंडरा रहा खतरा कम हो जाए। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर प्रदर्शन खत्म करवाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि लोगों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें :  इस जिले में बारिश का कहर, कहीं गिरा घर तो कहीं भरा पानी


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News