Breaking News : बॉर्डर पर काम करने वाले मजदूर की गोली लगने से मौत

Saturday, Jun 08, 2024-09:55 AM (IST)

साम्बा(अजय): साम्बा के बॉर्डर इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉर्डर इलाके में गोली चलने की वारदात हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो जाने की भी खबर मिली है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू का एक ऐसा स्कूल जहां एक भी Student नहीं हुआ 12वीं में पास

जानकारी के अनुसार साम्बा के बॉर्डर इलाके में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति बॉर्डर पर लेबर का काम करता था। मृतक का शव सिविल अस्पताल साम्बा में लाया गया है। मृतक की पहचान वासुदेव (28) निवासी अखनूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय उसे गोली लगी उस समय वह बॉर्डर पर निर्माण प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। डॉक्टरों ने मृतक संबंधी जानकारी देते बताया कि छाती में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News