Khour:  ढलेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

Thursday, Aug 20, 2026-03:15 PM (IST)

खौड़ ( रोहित मिश्रा ) :  बीती मध्यरात्रि पुलिस ने ढलेरी क्षेत्र में विशेष नाका स्थापित कर गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। नाका ड्यूटी के दौरान पुलिस दल ने एक टाटा मोबाइल वाहन जेके02डीयू-3746 को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक नाका तोड़कर वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से 9 गोवंश—4 गाय और 5 बछड़े—बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने मौके से एक बिना पंजीकरण नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल वाहन से आगे चल रही थी और तस्करों द्वारा रास्ते की निगरानी तथा पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस ने टाटा मोबाइल, मोटरसाइकिल और बरामद सभी 9 गोवंश को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में एफआईआर संख्या 63/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News